Spread the love

कुल्लू टुडे

भूंतर, कुल्लू

वर्ष 2020 मंे तीन खेतों मे करीब 30000 पौधे अफीम की अवैध खेती पाये जाने पर मादक पदार्थ अधिनियम में मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पर रेड करके आरोपी को गिरफतार किया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि वर्ष 2020 मंे भूंतर पुलिस ने तिंगरंग, कोईशधार आईशा इलाके मंे गश्त के दौरान तीन खेतों मे करीब 30000 पौधे अफीम की अवैध खेती पाये जाने पर मादक पदार्थ अधिनियम मंे मामला दर्ज किया था जिसपर अभियोग मे जांच पूरी होने पर पता चला कि उक्त खेती घनश्याम पुत्र बुधराम, गांव-पिंगरग, डा0-ठेला, त0-भूंतर, जिला कुल्लू द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि भूंतर पुलिस आरोपी को पकडने के लिये लगातार प्रयास कर रही थी जो गिरफतारी के डर से इलाका से भाग गया था। बुधवार प्रात भूंतर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पर रेड करके आरोपी को गिरफतार किया है। जिसे पेश अदालत किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!