Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त
संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 14 अप्रैल को मनाए जा रहे बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर कमेटियों का गठन कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला महामंत्री आचार्य नंद
लाल ने बताया कि जिला प्रधान सीता राम कौंडल तथा सभी पदाधिकारियों की संस्तुति से कमेटियों का गठन का दायित्व सौंप दिए हैं।

उन्होंने बताया कि निमंत्रण कमेटी में प्रधान सीता राम कौंडल, अमरनाथ मोहिला, दिलाराम, सूबेदार इंद्र कुमार, रमेश कैंथ, प्रभदयाल जोशी, राम चंद डांगी को शामिल किया गया है।

जबकि संविधान जागरूकता रैली में सभी खंडों के प्रधानों के साथ यूथ विंग के राजेश कुमार, मनोहर लाल, सरवण कुमार और मदन गोपाल को शामिल किया गया है।

इसी के साथ मंच समिति में नंद लाल आचार्य, जगजीत सिंह व कर्म सिंह, स्वागत समिति में मनसा राम, कश्मीर सिंह, रमेश कैंथ, सरोज कुमारी, मंजीत कौर व वीना सिंह होंगी।

जबिक जलपान कमेटी में मनसा राम प्रधान अंबेडकर
अनुसूचित जाति घुमारवीं, कश्मीर सिंह, बुद्धि सिंह, देवराज, भोजन व्यवस्था कमेटी के प्रमुख कर्म सिंह, एमएम भट्टी, कैप्टन ज्ञान चंद, विपन बंसल, व्यवस्था कमेटी दिलाराम प्रधान घुमारवीं खंड व कार्यकारिणी अपनी डयूटी संभालेंगे।

इसके अलावा खरीद कमेटी में कर्म सिंह, रमेश कैंथ, सीता राम कौंडल, विपन बंसल, एमएम भट्टी को शामिल किया गया है।

मुख्यातिथि स्वागत और मंच सज्जा कमेटी बर्फी देवी प्रभारी होंगी, इनके साथ मीरा देवी, विजय कालिया, बलदेव सिंह, तेग सिंह सहयोग करेंगे।

वहीं साहित्य वितरण एवं निधि संग्रहण कमेटी में तुलसी राम, रूप सिंह, कर्म सिंह को कार्यभार सौंपा गया है।

नंद लाल आचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम घुमारवीं के अंबेडकर भवन में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को पूर्ण करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहेे हैं।

इस कार्यक्रम में समाज के उन मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा जो शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहे हैं या प्रयासरत है।

आचार्य नंद लाल ने कहा कि बाबा साहेब का सपना भी यही था कि समाज का हर बच्चा शिक्षित बने ताकि समाजिक बंधनों को समझे और स्वाभिमान से अपना जीवन जी सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!