कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
घुमारवीं बाजार में स्थित नाॅप्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें सभी कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
नवीं कक्षा में कृतिका, अंतरा, आठवीं कक्षा में रिजुल शर्मा व साक्षी, सातवीं कक्षा में भव्या गर्ग व विनायक, छठी कक्षा में अनिका कौरा, संजीवनी पाॅल व माधव राणा, पांचवीं कक्षा में वैभव ठाकुर, महक शर्मा, चौथी कक्षा में शिवानी शर्मा व वैभव गर्ग, अनवी शर्मा व वंशिका तृतीय कक्षा में सहर्षा शर्मा, तरूण शर्मा, मान्या प्रथम, यक्षित चंदेल, नंदिनी, द्वितीय कक्षा में आहना, रियांश शर्मा, सक्षम चंदेल, शिव, अनन्या चंदेल, प्रथम कक्षा में अराध्या, आलीशा, शिवाय, माहिरा, शिवन्या, इशिता, शिवांश, शानवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व इलाके का नाम रोशन किया है।
स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने सभी बच्चों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं अभिभावक राजेंद्र पाल ने स्कूल की कार्यप्रणाली व शैक्षणिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का मनोवृति का ध्यान में रखते हुए सर्वागींण विकास को बढ़ावा दिया जाता है। जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम बनाया जाता है।
