Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू के सुल्तानपुर गर्ल्स स्कूल में स्वीप की जिला स्वीप टीम तथा कुल्लू सबडिवीजन की स्वीप टीम ने छात्राओं तथा अध्यापकों से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के बारे में बातचीत की।

जिला स्वीप टीम से श्यामलाल हांडा ने बच्चों प्रेरित किया कि वे अपने माता-पिता तथा बुजुर्गों को वोट डालने के महत्व को बताएं।

सुनील कुमार ने कहा कि छात्राएं अपने बड़े भाई बहनों को जो की 1 अप्रैल तक 18 बरस के हो जाएंगे वह वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से या इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर जाकर अपना वोट बनवा लें, और पहली बार अपने देश के चुनाव में वोट देकर स्वयं को गर्वित महसूस करें।

नोडल ऑफिसर रमन जैन ने छात्राओं को अपनी माताओं का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी माताएं वोट देने जा सकें।

मतदाता जागरूकता के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीतम सिंह एवं चंद्रशेखर ने सहयोग किया।

अंत में प्रधानाचार्य भावना ने विद्यालय में स्वीप अधिकारियों को धन्यवाद किया और भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!