कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में कालू नाला टॉप पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जेसीबी ऑपरेटर के दबने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगतसुख के कालू नाला टॉप पर हिमस्खलन गिरने से एक जेसीबी ऑपरेटर मलबे में दब गया है। बताया कि जेसीबी ऑपरेटर को ढूंढने के लिए रेस्क्यू जारी है।
उन्होंने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर राजेश कुमार पुत्र देश उम्र 40 साल निवासी गांव मोर्चा डाकघर बोह, तहसील द्रिनी जिला कांगड़ा का रहने वाला है।
