कुल्लू टूडे
मनाली
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में वाणिज्य विभाग द्वारा एसबीआई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आरंभ प्राचार्य डॉक्टर मनदीप शर्मा के संबोधन से हुआ जिसमें उन्होंने इंटरनेट युग में होने वाली कई तरह के धोखाधड़ी के बारे में चर्चा की तथा इस तरह की धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी।
एसबीआई हरिपुर शाखा के मैनेजर सुरेंद्र सिंह कार्यशाला के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को योनो एप तथा उसकी कार्यशैली के बारे में अवगत करवाया।
सुरेन्द्र ने बैंकिंग धोखाधड़ी के कई उदाहरण दिये तथा टोल फ्री नंबर की जानकारी दी साथ टोल फ्री नंबर का उपयोग बताया।स्वयं के साथ अन्य को भी जागरूक करने की आवश्यकता को उन्होंने बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने संदेह को दूर किया गया।
कार्यक्रम की समाप्ति में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश ने एसबीआई से आये मैनेजर तथा उनके स्टाफ का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर प्रो. साक्षी, प्रो. सनी, प्रो. प्रियंका, प्रो. मोनिका, प्रो. शिवम् मुख्य रूप से मोजूद रहे।
