Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर मतदाता जागरूकता स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता अभियान के अंतर्गत आज ढालपुर के बास्केटबॉल मैदान में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘होली के रंग, मतदाता के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उपायुक्त तोरुल एस रवीश इन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो कर मतदाताओं जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र आदि विभागों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में गैर सरकारी संस्थाओं के युवा स्वयं सेवकों ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता सेल्फी पॉइंट इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने उपस्थित सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रतिबद्धता को लेकर प्रयास करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा की एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान निर्वाचन एक अनिवार्य शर्त है जिसके लिए हम सभी को बिना किसी धन, बल के प्रभाव में से मुक्त होकर मतदान करना आवश्यक है।

उन्होंने पोषण पखवाड़े के समापन समारोह की भी अध्यक्षता की।

उपायुक्त ने स्वीप व पोषण पखवाड़ा पर आयोजित रांगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को समानित किया।

उपायुक्त ने स्कूलों के बच्चों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं लगाई गई प्रदर्शनियों व रंगोली का अबलोकन किया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला राजस्व अधिकारी गणेश, नेहरू युवा केंद्र सम्यक डा लाल चंद, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा सहित विभिन्न आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!