Spread the love

कुल्लू टूडे

आनी

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल की बखनाओं पंचायत के पनखड़ गाँव की होनहार बेटी जसवीता डोगरा ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल में चयनित होकर बड़ा मुकाम हासिल किया है।

भारतीय सीमा सुरक्षा बल में नियुक्त होने और प्रशिक्षण केंद्र में बाह्य गतिविधियों में प्रथम आने पर नव वधू का गांव वालों ने ढोल नगाड़ों से भव्य किया स्वागत।

जसवीता डोगरा ने सेना में भर्ती होकर यह उदाहरण पेश किया कि भारतीय नारी किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।

गौरतलब है कि जसवीता डोगरा पुत्री स्वर्गीय भागचंद ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल में चयनित होकर प्रशिक्षण केंद्र में 26 राज्यों के प्रतिभागियों के लिए आयोजित बाह्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ पद काबिज कर एक नया मुकाम हासिल कर आनी क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल को गौरवान्वित किया है।

जसवीता डोगरा आनी खंड की बखनाओं पंचायत के गांव पनखड़ की स्थाई निवासी है। उनके पिता स्वर्गीय भागचंद भी भारतीय सीमा सुरक्षा बल में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद बच्चों की परवरिश इनकी माता मीरा देवी ने की।

उनकी मेहनत के परिणामस्वरूप बेटी जसवीता डोगरा पिता के आदर्शों से प्रेरित होकर सेना में भर्ती हुई है और इस मुकाम पर पहुंची है।

जसविता का विवाह गांव तेबन तहसील करसोग जिला मंडी में श्रीकांत के साथ हुआ है। गांव के समस्त गांववासियों और महिला मंडल की सदस्यों ने आज इनका गांव पहुंचने पर ढोल व नगाड़ों से भव्य स्वागत किया।

बेटी व बहु की इस उपलब्धि से मायके और ससुराल पक्ष में खुशी का माहौल है, सभी परिजन खुशी से फुले नहीं समा रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!