Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

23- कुल्लू विधानसभा के क्षेत्र के 3 व 25-आनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के स्थान व भवन में परिवर्तन किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 23-कुल्लू विधानसभा क्षेत्र 44-सरवरी स्थित टीचर होम सरवरी मतदान केंद्र अब आशा क्लब सरवरी में,101 भुंतर -111 को वन परिक्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय भुंतर से बदल कर नायब तहसीलदार कार्यलय भुंतर तथा 140 -धारा राजकीय उच्च पाठशाला ड़ी के चोंग स्थित धारा मतदान केंद्र को बदल कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ड़ी के चोंग स्थित धारा किया गया है।

आदेशों के अनुसार आनी विधानसभा क्षेत्र के डुहाड़ -3 मतदान केंद्र को बदल कर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाला स्थित डुहाड़ किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!