Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा वार्षिक ओमविक व सांस्कृतिक उत्सव शैक्षणिक का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. रोमेश चंद्र सायद रहे। समारोह में महाविद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी शिरकत की। समारोह में शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रही।

बैधिक गतिविधियों में क्वीज, डिबेट, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें क्वीज में प्रथम स्थान टीम नवीन, पार्थ व रेवत और द्वितीय स्थान में टीम प्रिया, दीपू, वंशिका ने प्राप्त किया।

क्विज, वाद विवाद में टीम दीपू और दीया प्रथम व प्रिया और वंशिका द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगित में जैसमिन को प्रथम पुरस्कार मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटियां (कुल्लवी तथा लाहुली) विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

डॉ. रोमेश चंद्र ने राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा इस आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही जनीतिक विभाग के दुनी चंद राणा व प्रो. सन्नी ठाकुर को बधाई दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!