Spread the love

कुल्लू टूडे

चंडीगढ़

एसजेवीएन ने आज होटल शिवालिक व्यू, चंडीगढ़ में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वेंडर डेवलपमेंट मीट के 20वें संस्करण का आयोजन किया।

अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन गीता कपूर ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर गीता कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन का उद्देश्य इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके ज्ञान को साझा करना और बेहतरीन व्‍यावसायिक माहौल को बढ़ावा देना है।

इस प्रकार के कार्यक्रम एमएसएमई की क्षमताओं का पता लगाने और खरीददार संस्‍थानों की बदलती मांगों को चिह्न‍ित करने में सहायता करना है।

यह एसजेवीएन की ई-प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया से संबंधित जागरूकता को बढ़ाने में सहायता करता है और उन वेंडर, भागीदारों और स्‍टेकहोल्‍डरों के साथ साझेदारी को सुदृढ़ करता है, जिन्होंने कंपनी की सफलता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागी वेंडरों को विभिन्न संस्थानों द्वारा विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए।

इसके पश्चात एसजेवीएन की ई-प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया से संबंधित जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तरी और विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में, प्रतिभागियों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धन में और एमएसएमई को सशक्त बनाने में भी बहुत सार्थक रहा।

इस अवसर पर, मनोज कुमार, परियोजना प्रमुख (एनजेएचपीएस), संजीव गुप्ता, विभागाध्यक्ष (सिविल डिज़ाइन), राजीव कुमार परियोजना प्रमुख (एसडीएचईपी) विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख (आरएचपीएस), जसवंत कपूर, परियोजना प्रमुख (चिनाब परियोजनाएँ), सुनील चौधरी, परियोजना प्रमुख (एलएचईपी स्टेज- I) एवं एसजेवीएन तथा अन्य सरकारी संस्‍थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!