Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की परवाणु पुलिस की टीम ने एक होटल में छापामारी कर जुआ खेल रहे 4 लोगों को धर दबोचा। साथ ही मौके पर से 4 लाख 50 हजार रुपए की राशि भी जब्त की।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस द्वारा जिला में नशा तस्करों, जुआरियों व अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज थाना परवाणू की एक टीम जब गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिये चक्की मोड़ Royal Suits होटल के पास मौजूद थी इस होटल से शोर शराबा की आवाजें सुनाई दी।

उन्होंने बताया कि जिस पर पुलिस टीम उपरोक्त होटल में पहुंची तो होटल के टैरिस पर चार व्यक्ति तीन टेबल के उपर ताश पत्तों व कैसीनों टोकनों के माध्यम से करंसी नोटों पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा इन चारों व्यक्तियों को काबु किया गया।

जिन्होने पुछने पर अपने-2 नाम वेद प्रकाश पुत्र गुरदास राम R/O HB Colony कालका उम्र 58 वर्ष, सुशील रावत पुत्र Late महीपाल रावत R/O भीमा देवी कलौनी पिजौंर उम्र 44 वर्ष, सचिन कुमार पुत्र Late नरेन्द्र कुमार R/O टिब्बी मोहल्ला कालका तथा अनूप सिंह पुत्र अजित सिंह R/O साहिल नगर खेडी तहसील पटियाला पंजाब उम्र 41 साल बतलाये।

मौका पर उपरोक्त स्थल की तलाशी के दौरान इन आरोपियों से कुल नकदी मु0 34,800/-रू0, 1458 कैसीनों टोकन तथा दो Axis Bank के चैक मुबलिक 1,05,000/-रू0 व मुबलिक 2,00,000/- रू0 जो कुल संलिप्त अमाउंट 4.5 लाख से ज़्यादा पाया गया है जिसे ज़ब्त किया गया है।

जिस पर आरोपी वेद प्रकाश, सुशील रावत, सचिन कुमार, अनूप सिंह, रोहित लटावा तथा होटल मालिक अरविन्द जेटली पुत्र कवंल प्रताप जेटली निवासी वसन्त विहार कालका के विरूद्ध थाना परवाणू में जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इन आरोपियों को अभियोग में गिरफ्तार करके कानूनी प्रावधानों के तहत जमानत पर रिहा किया गया है। आगामी जाँच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!