कुल्लू टूडे
नगवाईं
पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण–II के परियोजना प्रमुख एम.के. कश्यप ने दिनांक 22 मार्च 2024 को नगवाई कार्यालय परिसर में राजभाषा ई-पत्रिका “पार्बती दर्पण” का विमोचन किया।
इस ई-पत्रिका में हाइड्रो पावर एवं पार्बती परियोजना चरण-II से संबन्धित निबंध एवं संस्मरण तथा साहित्य, चिकित्सा, जन जागरूकता पर कविताएं व लेख वर्णित है।
पार्बती परियोजना में वर्ष 2023-24 के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों को भी शामिल किया गया है।
इस दौरान पार्बती–II परियोजना से अंगद कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल), डॉ. मीरा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) लतेश पलटा, ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
