कुल्लू टूडे
बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी गानों में मैशअप के लिए सुरीली आवाज के साथ श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ने वाली गायिका श्रुति शर्मा ने बिलासपुर की नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में भी खूब रंग जमाया। और दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों को खूब नचाया।
स्टार नाइट होने का कारण उन्हें अपनी प्रस्तुति के लिए कम समय मिला था लेकिन उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में एक से बडकर एक सुंदर गानों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्रुति शर्मा ने मंच पर माही वे जैसे मशहूर गाने से अपनी एंट्री की और उसके बाद जुगनी गा कर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
श्रुति शर्मा ने नमक हलाल फिल्म का प्रसिद्ध मॉडर्न डिस्को फेम गाना, रात बाकी बात बाकी होना हैं जो, हो जाने दो गीत गाकर माहौल को बदल दिया। इस गाने पर म्यूजिक के सूरमय माहौल से युवा वर्ग ने खूब आनंद उठाया और पंडाल से डांस सांग की जोरदार मांग उठने लगी।
दर्शकों की मांग पर श्रुति शर्मा ने इसके बाद डॉन फिल्म का अलीशा चिनॉय का प्रसिद्ध गाना ,आज की रात गाकर माहौल में गरमाहट पैदा कर दी।
युवा वर्ग ने उनके इस गाने पर जोरदार डांस किया खास बात यह भी रही कि युवाओं में ज्यादातर गर्ल्स ने खूब आनंद उठाया।
बता दें कि श्रुति शर्मा ने हिमाचल पहाड़ी गानों को मैशअप करके कई वीडियो एलबम भी लांच की है जिन्हें यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। मेरा साजन, घागरू, सजना जैसे खूबसूरत गाने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं।
वहीं, श्रुति शर्मा बिलासपुर के दर्शकों से भी प्रभावित हैं।उनका कहना है कि बिलासपुर के दर्शक कला के कद्रदान रहे हैं जिसका प्रमाण उन्होंने बिलासपुर में आकर देखा है।
बिलासपुर की जनता ने उन्हें अपना भरपूर प्यार दिया है जिसके लिए वह धन्यवादी हैं।
श्रुति शर्मा का कहना था कि टैलेंट में हिमाचल किसी से कम नहीं है लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाने से वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते।
उनका कहना था कि हिमाचल के टैलेंट को हर मंच पर जायदा से ज्यादा प्रमोशन मिलनी चाहिए फिर किसी बाहरी कलाकार की आवश्यकता ही नहीं रहेगी।
श्रुति शर्मा मूलत बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र के दाड़ी दाबला निवासी है। ग्रेजुएशन बिलासपुर कॉलेज से किया है और आजकल चंडीगढ़ में म्यूजिक में मास्टर्स कर रही है।
