Spread the love

कुल्लू टूडे

फरीदाबाद

एनएचपीसी ने 20 से 21 मार्च 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 मनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में 21 मार्च, 2024 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय में महिला कार्मिकों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ संध्या स्वामी (आईपीएस), एडिशनल डीसीपी-I, उत्तर पश्चिम दिल्ली का एक व्याख्यान व 20 मार्च 2024 को आयोजित ‘अन्विथा ‘ आउटबाउंड प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल था।

आर.पी. गोयल, सीएमडी, एनएचपीसी उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी और आर.के. चौधरी, निदेशक (तकनीकी एवं परियोजनाएं), एनएचपीसी 21 मार्च 2024 को अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और महिला कार्मिकों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान, संध्या स्वामी (आईपीएस), एडिशनल डीसीपी-I, उत्तर पश्चिम दिल्ली ने महिला सशक्तिकरण और वर्क लाइफ बैलेंस पर व्याख्यान दिया।

अपने व्याख्यान में उन्होंने बेहतर कार्य निष्पादन के लिए मानसिक और शारीरिक फिटनेस के महत्व पर जोर दिया।

समारोह के एक भाग के रूप में, एनएचपीसी ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी पेपर प्रस्तुतियों तथा सामाजिक विधिक सेवाओं और एनएचपीसी के वित्तीय लाभ में विशेष भूमिका निभाने वाली महिला कार्मिकों को सम्मानित किया।

इन महिला कार्मिकों में ए. नलिनी, अदिति बिष्ट, लिया जॉर्ज, कंचना देवी, डॉ. पिंकी कुमारी रॉय, डॉली सिंह, रेयो हाले, केंगम बुची, मिकबॉम नाडा, कल्पना रानी जैन, राधा गुप्ता, सीमा शर्मा, नेहा गुप्ता, संतोष शर्मा, मंजूषा मिश्रा, पल्लवी खन्ना, पायल ताराचंद टेकचंदानी और भावना शामिल थीं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 समारोह में महिला कार्मिकों के लिए आयोजित ‘अन्विथा’ आउटबाउंड प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल था।

यह कार्यक्रम एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक), उत्तम लाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एनएचपीसी के प्रशिक्षण व मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा संचालित एक विशेष पहल थी।

‘अन्विथा’ कार्यक्रम का आयोजन फन एंड लर्निंग के माध्यम से एनएचपीसी महिला कार्मिकों के बीच जुड़ाव की भावना पैदा करने और उन्हें एनएचपीसी के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के संबंध में एक विशेष पहल थी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!