कुल्लू टूडे
मनाली
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली में आज 16वी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आरम्भ मुख्यातिथि कालेज प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलो के प्रति जागरूक किया व खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए कहा।
उन्होंने बताया किस प्रकार खेलें आज सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं रह गई है खेलों के माध्यम से शारीरिक फ़िटनेस के साथ ही रोजगार के ढेरों अवसर मौजूद है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने विद्यार्थियों से खेल को खेल भावना से खेलने, की शपथ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया की महाविद्यालय में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगितायो का आयोजन किया।
जिसमें महिला वर्ग में 100 मीटर में पूजा शर्मा प्रथम, ममता द्वितीय व अनामिका तृतीय रही, 200 मीटर में पूजा शर्मा प्रथम, प्रीति द्वितीय व निशा तृतीय रही। 400 मीटर में रेणुका प्रथम, निशा द्वितीय व प्रीति तृतीय स्थान पर रही।
800 मीटर में मोनिका प्रथम,सुषमा द्वितीय व सपना तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर में रेणुका प्रथम,सुषमा द्वितीय व कलश तृतीय स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग में 100मीटर में वीरेंद्र प्रथम,रोनित द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान पर रहा, 200 मीटर में वीरेंद्र प्रथम,सारांश द्वितीय व मोहित तृतीय रहा।
400 मीटर में मोहित प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय व अमित तृतीय स्थान पर रहा।800 मीटर में हितेंद्र प्रथम, आदित्य द्वितीय व दिनेश तृतीय स्थान पर रहा। 1500 मीटर में अंकुश प्रथम, तेजपाल द्वितीय व गौरव तृतीय स्थान रहा।
ऊँची कूद में महिला वर्ग में अनामिका प्रथम, नीलाक्षि द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रही वही पुरुष वर्ग में हर्ष प्रथम, हितेंद्र द्वितीय व रोनित तृतीय स्थान पर रहा।
लंबी कूद में महिला वर्ग में पूजा प्रथम, कलश द्वितीय व कृतिका तृतीय स्थान पर रही वही पुरुष वर्ग में पवन प्रथम, आफताब द्वितीय, सुरेश व सौरभ तृतीय स्थान पर रहा।
ट्रिपल जम्प में महिला वर्ग में कलश प्रथम, आरती द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रही वही पुरुष वर्ग में रोहन प्रथम, सुमिल द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान पर रहा।
शॉट पुट प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती प्रथम, ममता द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही वही पुरुष वर्ग में पवन प्रथम, हितेश द्वितीय व आफ़ताब तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती प्रथम, समीक्षा द्वितीय व ममता तृतीय स्थान पर रही। वही पुरुष वर्ग में पवन प्रथम, सारांश द्वितीय व हितेश तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डा मनदीप शर्मा ने सम्पूर्ण महाविद्यालय स्टाफ और शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी छात्र-छात्राओ को बधाई दी।
