Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल राज्य स्तरीय नलवाडी मेला में आज से शुरू होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। 

जानकारी देते हुए मेला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि 20 मार्च से 23 मार्च तक  दोपहर 12.00 बजे से 5.30 बजे शाम तक लुहणू स्टेडियम के कुश्ती अखाड़ा में कुश्ती का आयोजन करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की कुश्ती के लिये भारतवर्ष से पहलवानों को आमंत्रित किया गया है।

सामान्य वर्ग बडी माली की कुश्तियो में प्रथम विजेत्ता नकद 1,01,000/- रुपये व गुर्ज, उप विजेता-नकद 75,000 /-  रुपये, तृतीय विजेता-नकद 31,000/- रुपये व चतुर्थ विजेता-नकद  25,000/- रुपये निर्धारित की गई है।

हिम कुमार की कुश्तियो के लिये प्रतियोगी पहलवान हिमाचल का स्थाई निवासी होना चाहिए।

21 मार्च को इस प्रतियोगिता के लिये पहलवान की आयु 16 से 21 वर्ष होनी चाहिए । हिम कुमार वर्ग की कुश्तियों की ईनामी राशि प्रथम विजेता नकद 51,000/- रुपये व गुर्ज , उप विजेता-नकद 31,000/- रुपये, तृतीय विजेता-नकद 21,000/- रुपये  व चतुर्थ विजेता-नकद 15,000/- रुपये निर्धारित की गई है।

बिलासपुर केसरी की कुश्तियो के लिये प्रतियोगी पहलवान जिला बिलासपुर का स्थाई निवासी होना चाहिए।

बिलासपुर केसरी वर्ग की कुश्तियों की ईनामी राशि प्रथम विजेता नकद 21,000/- व गुर्ज उप विजेता-नकद 15,000/- तृतीय विजेता-नकद 11,000/- तथा चतुर्थ विजेता-नकद 9,000/- रुपये निर्धारित की गई है।

राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2024 में महिला पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया है, जो सामान्य कुश्ती महिला वर्ग के लिए इनामी राशि, प्रथम विजेता नकद 51,000/- व गुर्ज, उप विजेता-नकद 37,000 /-, तृतीय विजेता-नकद 16,000/- तथा चतुर्थ विजेता-नकद 13,000/- रुपये निर्धारित की गई है।

हिम बाला की कुश्तियों की ईनामी राशि प्रथम विजेता नकद 21,000/- रुपये व गुर्ज, उप विजेता नकद 15,000/-रुपये, तृतीय विजेता नकद 11,000/-रुपये तथा चतुर्थ विजेता नकद 9,000/-रुपये रुपये निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताता कि  क्वार्टर फाइनल तथा सैमी फाईनल सामान्य तथा बिलासपुर केसरी की कुश्तियो के पहलवानों को जोड़े की राशि से अलग कोई धन राशि देय नहीं होगी। कुश्ती के आयोजन समिति द्वारा नियुक्त किया गया निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय मान्य होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!