कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कल बिलासपुर दौरा है और मुख्यमंत्री बागछाल पुल का उद्घाटन कर रहे है, जिसमें क्षेत्र के विधायक को जानकारी ही नहीं दी गई। इस मामले पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए विधायक काफी नाराज हुए।
यह बात झंडूता विस क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने बिलासपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
कटवाल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि कांग्रेस सरकार इस पुल के शुभारंभ का झूठा श्रेय लेने की फिराक में है। और इस दो विधानसभाओं को जोड़ने वाले बबखाल पुल के उदघाटन कर रही है।
कटवाल का कहना है कि बबखाल पुल का निर्माण उन्होंने अपने कार्यकाल में अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाया है, इसलिए कांग्रेस पार्टी को इसका श्रेय लेने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस पुल का शिलान्यास 2005 में हुआ था और उसके बाद 2007 में यह कार्य बंद हो गया। क्योंकि इसके एक किनारे के पिल्लर धंस गए थे।
2017 तक इस पुल पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। जब 2017 में वह विधायक बने तो उन्होंने अमेरिका की कंसलटेंट कंपनी को इसके लिए बुलाया और उन्होंने इसकी तकनीक बताई।
कटवाल ने बताया कि अप्रैल 2018 में विधायक रहते हुए उन्होंने 22 करोड़ रुपए की राशि इस पुल के लिए स्वीकृत करवाई तथा इस पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि इसके लिए फिर डीपीआर बनवाई गई और नाबार्ड से इसके लिए राशि उपलब्ध करवा कर 6 वर्षों के बाद इसे पूर्ण किया गया। जबकि इस दौरान कोरोना काल भी रहा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय केवल 10 प्रतिशत कार्य इस पुल का हुआ है। इस पर कुल लागत इस पर 52 करोड़ रुपए के लगभग आई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 15 वर्ष इस पुल पर कुछ भी नहीं किया अब वह किस मुंह से इस निर्माण कार्य का श्रेय लेने में लगी है।
उन्होंने बताया कि एक और श्रेय कांग्रेस पार्टी ले रही है जो कि पीएमजीएसवाई द्वारा स्वीकृत सड़कों पर है।
उन्होंने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में 8 सड़कें स्वीकृत हुई थी और इस बार भी 8 सड़कें स्वीकृत हुई हैं।
जिनका श्रेय सीधे तौर पर सांसद को जाता है। उसमें वर्तमान हिमाचल सरकार का कोई भी योगदान नहीं है।
उन्होंने कहा कि सब तहसील कलोल के भवन का निर्माण कार्य उन्होंने अपने कार्यकाल में शुरू करवाया था।
इसकी तीसरी मंजिल अधूरी है। अब सुना जा रहा है कि उसका भी बहु मंजिला इमारत बता कर उद्घाटन करवाया जा रहा है।
कटवाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के झंडूता प्रवास के बारे में उन्हें कोई पता नहीं है और न ही उन्हें कोई सूचना दी गई है जो कि एक जनप्रतिनिधि का अपमान है।
उन्होंने बताया कि वह इस कार्य का फिर से रिव्यू करेंगे क्योंकि अभी इसमें पूर्ण रूप से कार्य संपन्न होने में कुछ कमी बाकी है।
इस दौरान उनके साथ पत्रकार वार्ता में युवा मोर्चा झंडूता के अध्यक्ष अजय शर्मा, महिला मोर्चा बिलासपुर जिला की अध्यक्षा शैलजा शर्मा, एससी मोर्चा झंडूता के मंडल अध्यक्ष मदनलाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
