कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की कसौली तहसील की कोटबेजा पंचायत के जामली गाँव में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद खुदकुशी कर ली।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना कसौली में उप प्रधान ग्राम पंचायत कोटबेजा ने थाना कसौली में सूचना दी कि गांव जामली में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है तथा साथ ही एक महिला भी खेत में मृत अवस्था में पड़ी है। जिस सूचना पर पुलिस थाना कसौली की टीम मौका पर पहुंची।
छानबीन करने पर पता चला कि ये दोनों मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और यहाँ किसी व्यक्ति के पास खेतों में काम करने के लिए आए थे।
पिछली रात को आरोपी तारा सिंह ने किसी बात पर मृतका विनीता की डंडे मारकर हत्या कर दी और ख़ुद ख़ुदकुशी कर ली।
मौका की तस्दीक करने पर पाया गया कि मृतक तारा सिंह पुत्र दान सिह जो उत्तराखण्ड जिला चम्पावत उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी वनीता उम्म्र 20 वर्ष के साथ अक्तुबर 2023 से गाव जामली में खेतीबाडी का काम करते थे।
इस सन्दर्भ में थाना कसौली में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है। मामले में जांच जारी है।
