कुल्लू टूडे
नाहन
सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला पुलिस की विशेष टीम ने तीन तस्करों को 3 किलो 20 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर राजगढ़-नाहन सड़क पर बेचड़ का बाग के पास नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान पुलिस टीम ने एक गाड़ी एचपी 52ए-4584 को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से 3 किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ श्री रेणुका जी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
आरोपियों की पहचान वाहन में चालक नरेंद्र उम्र 40 साल निवासी गांव, डाकघर व तहसील थुनाग, छाया कांत पुत्र केशव राम उम्र 36 साल निवासी गांव मलार्ड, डाकघर चिउनी, तहसील थुनाग जिला मंडी व ललित कुमार गौतम पुत्र जगदीश चंद उम्र 35 साल निवासी गांव बड़ागांव, तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।
