Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

नगर अराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह से सही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया था। लोगों ने कतारों में खड़े होकर बाबा नाहर सिंह के दीदार किए।

दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाईनें मंदिर के बाहर तक पहुंच गई थी। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

श्रद्धालुओं ने शालीनता से बाबा के दर पर हाजरी लगाई और मात्था टेक अपनी भेंट अर्पित की। सुबह से ही भंडारे में प्रसाद वितरण शुरू हो गया था।

मंगलवार को बिलासपुर की प्रसिद्ध कहलूरी धाम का आयोजन किया गया था, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं पुजारी अरूण शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक तरीके से बाबा नाहर सिंह जी के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!