कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते कोठी महाराजा के पीज इलाके में एक कार के सड़क से नीचे लुढ़कने का मामला सामने आया है।
इस हादसे में गाड़ी में सवार पांच युवक घायल हो गए है। जिन्हें कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय पीज सड़क पर लगधाटी के पास एक गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। जिसमें 7 युवक सवार थे।
जिनमें से चार युवकों, दीपिश खैरा, लवीश सूद, दीपांशु कुंद्रा तथा अनुज सभी निवासी अखाड़ा बाजार कुल्लू को चोटें आईं हैं।
जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा बाकी अन्य ठीक हैं। इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार गंभीर तौर पर घायल दीपिश खैरा को पीजीआई को रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
