Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन गीता कपूर ने आज कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में आईजीएमसी ब्लड बैंक, शिमला के सहयोग से एसजेवीएन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर चन्‍द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मा.सं.) और एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन गीता कपूर ने कहा कि समुदाय की सेवा करने की एसजेवीएन की प्रतिबद्धता प्रत्‍येक वर्ष रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में एक शक्तिशाली प्रेरणा के रूप में कार्य करती है।

यह रक्तदान शिविर शिमला एवं निकटवर्ती विभिन्न अस्पतालों के रोगियों के लिए ब्‍लड की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोगी साबित होगा।

गीता कपूर ने कहा कि एसजेवीएन समाज की बेहतरी में योगदान देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों को अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह एसजेवीनाइट्स समाज में परोपकारी सहयोग देने में अग्रणी रहे हैं और उन्होंने इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्‍या में भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कर्मचारियों तथा उनके परिजनों, सतलुज लेडीज़ क्लब, शिमला और संविदारत कर्मियों ने 187 यूनिट्स रक्‍तदान किया, जिन्होंने इस जीवनदायक रक्‍तदान शिविर में स्वेच्छा से भाग लिया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजनाओं द्वारा आयोजित रक्‍तदान शिविरों में 703 यूनिट्स रक्‍तदान किया गया।

रक्‍तदाताओं के महान प्रयासों को मान्‍यता देने एवं उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करने के लिए एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रक्‍तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

डॉ. सैवी धोरटा ने ब्लड बैंक, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला की टीम के साथ एसजेवीएन के स्वयंसेवकों की सहायता से रक्‍तदान शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!