कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
माता-पिता बच्चों की क्षमता और रुचि के अनुसार ही उन्हें अपना भविष्य तय करने में सहयोग करें। यह बात संस्कार सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्मानी ने घुमारवीं की ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वां के गांव करंगोड़ा में युवाओं और माता.पिता से कही।
उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से नशा यानी चिट्टे का प्रचलन बढ़ रहा है हमारे बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं उसकी गंभीरता और चुनौतियों को समझ कर समाज व माता.पिता की जिम्मेवारी और ज्यादा बढ़ जाती है।
महेंद्र धर्मानी ने कहा कि आज इस नशे से बच्चे शारीरिक और मानसिक तौर से कमजोर हो रहे हैं। चिट्टे के पैडलर आर्थिक लाभ के लिए व पुलिस प्रशासन की कमी से आज यह धंधा बेरोकटोक पनप रहा है जो चिंता का विषय है।
महेंद्र धर्मानी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने.अपने गांव में इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता पैदा करने में संस्कार सोसायटी का सहयोग करें तथा नशा या चिट्टा के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए जागरूकता अभियान में भागीदार बने।
इस मौके पर पंचायत उपप्रधान कृष्ण लाल, अमरनाथ, रतन, संतोष कुमार, वार्ड पंच वेद प्रकाश, संदीप कुमार, अनिल कुमार, बाबूलाल, बलदेव, सुरेंद्र, सुरेश, डॉ. तिलक राज, रितेश, राज कुमार, वीरेंद्र, प्रकाश, ओंकार, केशव, राज कुमार, विवेक, अनीश, कमला देवी, स्वर्णलता, बीना, मीना तथा महिला मंडल की प्रधान व अन्य गाँव के लोग मौजूद रहे।
