Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 11 मार्च, 2024 को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कोडरूटज़ खलीनी शिमला में कस्टमर केयर के 10 पद तथा एजुकेशनल काउंसलर के 25 पद निकाले गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम स्नातक होनी चाहिए तथा आयु वर्ग 18 से 30 वर्ष के मध्य होना चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक/आवेदिका का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जो संबंधित साईट eemis.hp.nic.in में घर बैठे कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब शिमला में 11 मार्च, 2024 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचे।

अधिक जानकारी के लिए 87083-98227, 80911-03457 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!