Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 04 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान से एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का शुभारम्भ करेंगे।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन पनदोआ में सतलुज नदी पर 4 से 9 मार्च 2024 तक किया जा रहा है जिसमें लगभग 20 टीम के 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन शिमला के सहयोग से करवाया जा रहा है।

प्रतियोगिता में सुरक्षा और बचाव प्रोटोकॉल का ध्यान भारतीय सेना द्वारा रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप के आयोजन से प्रदेश में विशेषकर जिला शिमला में साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!