Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले रायसन के पास कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर पहाडी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है।

लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस सबसे
बेखबर कुंभकरणी नींद सोया हुआ है, न जाने कब नींद से जागेगा और इस जगह की सुध लेगा।

पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

हालांकि कई बार इस जगह के हालात सुधारने के लिए मीडिया के माध्यम से सवाल उठाए गए हैं। मगर विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

फिलहाल एक वैकल्पिक मार्ग खोल तो दिया है। लेकिन यह स्पॉट भी काफी खतरनाक है।

घाटी में लगातार हो रही बारिश में कभी भी व्यास का जलस्तर बढ़ सकता है। जिसके फलस्वरुप यह वैकल्पिक मार्ग भी नदी की भेंट चढ़ सकता है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस जगह पर क्रेटवॉल लगाई जाए। ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही वाहन चालक यहां से आसानी से सफर कर सकें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!