Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 4 और 5 मार्च 2024 को जुब्बल क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 04 मार्च को धार में पशु औषधालय का उद्घाटन करेंगे।

इसके पश्चात, दोची में ग्राम पंचायत मंढोल, कथासु, कोट-काइना, बराल और धार के विभिन्न क्षेत्रों में शेष बचे घरों के लिए दोची से कोट-काइना (स्टेज-2) उठाऊ जल आपूर्ति परियोजना का शुभारम्भ करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात रोहित ठाकुर जुब्बल में जल शक्ति विभाग के जल भवन का उद्घाटन करेंगे और ब्लॉक कांग्रेस वर्कर्स के बैठक में भाग लेंगे तथा जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 5 मार्च को हुल्ली में हुल्ली, कुफर, कनलोग और ग्राम पंचायत हुल्ली के साथ लगती बस्तियों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति परियोजना और गुम्मा के नव स्तर उन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

इसके पश्चात, वह गुम्मा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद रोहित ठाकुर प्रगतिनगर में ग्राम पंचायत गुम्मा की उठाऊ जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत कलबोग में चंगावती खड़ से ग्राम पंचायत कलबोग के लिए उठाऊ सिंचाई परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ करेंगे और विधायक प्राथमिकता परियोजागोवच – विकासनगर – नरागन रोड के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

इसके पश्चात, शिक्षा मंत्री कलबोग में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!