कुल्लू टूडे
पतलिकुहल, युवराज
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलिकुहल थम की पुलिस टीम ने एक 26 वर्षीय युवक को 6 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने 15 मील रेन शेल्टर के समीप गश्त के दौरान एक युवक के कब्जा से 6 ग्राम चिट्टा बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारक के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। मामले में आगामी जांच ज़ारी है।
आरोपी की पहचान सोनम ज्ञाल्ज़न लामा उम्र 26 वर्ष पुत्र ठिल्ले लामा तमांग निवासी नेपाल हाल गांव 15 मील डाकघर बड़ाग्रां ज़िला कुल्लू के तौर पर हुई है।
