Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के भुंतर थाना पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 703 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हथीथान समीप फ्रूट मार्केट फोरलेन पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्ज़ा से 703 ग्राम चरस बरामद की है ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। मामले में आगामी जांच ज़ारी है।

आरोपी की पहचान सूरत राम उम्र 40 वर्ष पुत्र श्याम लाल निवासी क्षामद डाकघर दोघरी तहसील व ज़िला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!