Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत अवारी खलीन के तहत पड़ने वाले गांव पेहड़वीं में पिछले एक माह से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।

वहीं आजकल बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो गयी है, लेकिन बिजली की कम वोल्टेज के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

ऐसे में वोल्टेज समस्या के चलते बच्चों की पढ़ाई के साथ – साथ बिजली से चलने वाले उपकरण भी जवाब दे चुके हैं।

प्रैस को जारी बयान में पूर्व उपप्रधान पवन भारद्वाज ने बताया कि बिजली के समस्या पिछले एक माह से चली आ रही है।

इस समस्या के बारे में विद्युत बोर्ड को भी अवगत करवा दिया गया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

पवन भारद्वाज ने कहा कि गांव में लगे एक ट्रांसफॉर्म को भी बोर्ड ने किसी तकनीकी खराबी कारण उतार दिया है तथा उसे उतारने में प्रयोग में लाए गए उपकरण खंबों पर ही लटके हुए हैं।

यदि वह किसी का पर गिर जाते है तो इसे किसी भी अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आजकल वैसे भी बच्चों की परीक्षा चली हुई है तथा घर में बल्ब जुगनू की तरह जल रहे हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत प्रधान रेनू शर्मा, उपप्रधान सुरेश कुमार, व्यास भारद्वाज, सुधा देवी, रोशन लाल, सुखदेव शर्मा, सदा राम, बलदेव भारद्वाज आदि ने बोर्ड के आलाधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का निवारण शीघ्र अति शीघ्र किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का समाधान एक हफ्ते के अंदर नहीं किया जाता तो लोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

वहीं, एसडीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में हैं, ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई है तथा उसे रिपेयर के लिए भेजा गया है शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!