Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

सोलन पुलिस द्वारा नशे के तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला की स्पैशल टीम द्वारा चिट्टे के तीसरे तस्कर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी 2024 को जिला की स्पैशल टीम द्वारा गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर हरियाणा रोडवेज की बस जो चण्डीगढ़ से शिमला जा रही थी, को चेक किया।

जिसमें कपिल व पारस नाम के दो युवक सवार थे तथा दोनों युवक काफी समय से चिटटा की खरीद फरोख्त के कारोबार में संलिप्त थे।

जो दोनों युवकों कपिल कुमार पुत्र स्व० प्रताप सिंह निवासी गांव व डा0खा0 सलोगड़ा तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 33 वर्ष व पारस ठाकुर पुत्र स्व० प्रताप सिंह निवासी गांव व डा0खा0 सलोगड़ा तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 33 वर्ष को क़रीब 8 ग्राम चिटटा सहित गिरफतार किया गया।

जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग दिनांक 27-02-2024 धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया।

इन आरोपियों की छानबीन से ज्ञात हुआ कि ये लोग सैक्टर-43 चण्डीगढ़ से एक खालिद नामक व्यक्ति से चिटटा खरीदकर लाये थे।

जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा आरोपी मुहम्मद खलिद पुत्र मुहम्मद सतार निवासी गांव कोरदियां, डा०खा० कादीपुर तह० व जिला सुलतानपुर यु०पी० आयु 20 वर्ष को चण्डीगढ़ से गिरफतार किया गया।

जिसे न्यायालय में पेश करके 5 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। बाक़ी दोनों आरोपी अभी पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर है। मामले में आगामी जांच जारी है ।

गौरतलब है कि सोलन पुलिस द्वारा 2023 से अब तक बाहरी राज्यों के 88 आरोपियों जिनमे चिट्टे के 77 बड़े सप्लायर हैं, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 7 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।

इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 13 बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे हज़ारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!