Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत थरोला में 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखी।

इस दौरान आयोजित एक अन्य जनसभा मे उपस्थित जनसमुदाय से संवाद करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

थरोला मे होने वाले प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के भवन का निर्माण एवं अन्य कार्य इसी सिलसिले कि एक कड़ी है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बनने से क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत थरोला में लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके निदान का आश्वासन भी दिया।

भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा पर निशाना साधते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार ने प्रदेश में डबल इंजन का डंका तो अवश्य बजाया किन्तु विकास के नाम पर वह कुछ नहीं कर पाई।

वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान भी आपदा के समय प्रदेश को किसी प्रकार की राहत तो दी नहीं पर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाने का प्रयत्न अवश्य किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के सहयोग और समर्थन से कांग्रेस सरकार अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, स्थानीय ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि अन्य वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!