कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चंद रोज पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
जहां पर अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। कल पुलिस दोबारा आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इस मामले मे संलिप्त चंद आरोपियों ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। जिसकी सुनवाई कल तक होने की उम्मीद है।
