Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की दो टीमें हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार तड़के सुबह इसे चंडीगढ़ से दबोचा गया।

गौरतलब है कि मालरोड पर सोमवार रात को चौपाल के धार गांव निवासी मनीष (21) की मालरोड के जीरो डिग्री रेस्तरां में काम करने वाले हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी सितेंद्र पाल सिंह ने हत्या कर दी थी।

आरोपी यहां दिसंबर 2023 से काम कर रहा था। जबकि मनीष मालरोड के एक कैफे में काम करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार देर रात आरोपी रेस्तरां में चोरी का प्रयास कर रहा था। इस बीच साथ लगते कैफे में सो रहे मनीष को भनक लगी तो वह जाग गया।

जैसे ही वह बाहर निकला तो चोरी करते पकड़े गए ने आरोपी ने मनीष की गर्दन पर गंडासे से वार किया था।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हत्या की वारदात रविवार रात 1:42 बजे हुई। हमले के बाद मनीष लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुलिस सहायता कक्ष तक पहुंचा। 50 मीटर की दूरी पर सहायता कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते वह दो जगह गिरा भी।

जिस गंडासे से आरोपी ने हमला किया, उसे वह साथ लाया था। सहायता कक्ष का दरवाजा खोलने के प्रयास में मनीष नीचे गिरा तो गंडासे से दरवाजे का शीशा टूट गया।

आवाज सुन बगल के कमरे से पुलिस कर्मी निकले और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। यहां उसने दम तोड़ दिया। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

आईजीएमसी में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मालरोड पर भी उनकी पुलिस से बहस हुई।

वहीं, रेस्तरां, कैफे सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त सचिन को हिरासत में लिया है।

आरोपी ने रात को वारदात के बाद उक्त युवक को फोन किया था। दूसरी ओर पिता सोहन का कहना है कि पुलिस ने मामले में ढील बरती है

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!