कुल्लू टूडे
बंजार
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के बंजार थाना की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 5 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बंजार थाने की पुलिस टीम ने बीती रात बठाहड़ रोड पर टीला पुल के पास नाका लगाया हुआ था।
देर रात लगभग 12:15 बजे एक व्यक्ति पुलिस टीम को पैदल आता हुआ दिखाई दिया।
जिस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। तो उससे 5 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान 65 वर्षीय नुप राम पुत्र खिमेराम गांव घलियाड़ टेचा डाकघर मशियार बंजार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
