कुल्लू टूडे
भुंतर
यूं तो व्यास नदी सहित अन्य नदी नालों में खनन पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन कुछ ताकतवर खनन माफिया शाम ढलते ही व्यास नदी में सरेआम खुलकर खनन कर रहे हैं।
हालांकि इस अवैध खनन को लेकर जिया पंचायत के प्रधान संजय पंडित ने की बार बन और खनन विभाग को भी अवगत करवाया। लेकिन न तो वह और न ही खनन विभाग के कानों आज तक जूं रेंगी।
जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि जिया नदी में अवैध रूप से रात को L.N.T मशीन और टिपरों की की मदद से रेत वजरी, पत्थर को नदी के पार निकाला जा रहा है
उन्होंने बताया कि कुछ ठेकेदारों ने व्यास नदी के ऊपर एक अस्थाई पुल बनाया हुआ है और वंहा से रोज रात को मटीरियल निकालकर नदी के पार ढेर लगाया जा रहा है।
संजू पंडित ने बताया कि उन्होंने कई बार वन विभाग और खनन विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर इस पर कार्यवाही करने को कहा, परन्तु इन्होंने इस पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की।
एक बार तो मौके पर गांव वालों ने एक L.N.T. और दो टिपरों को पकड़ा और मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। परन्तु बाद में भुंतर पुलिस ने पता नहीं किस दबाव में उन्हें छोड़ दिया। जब भुंतर पुलिस से इस बार में जानकारी लेगी चाहि तो उन्होंने वहाने बनाकर बात को रफा-दफा कर दिया।
जबकि सोशल मिडिया पर इसका एक विडियों भी वायरल हुआ था जिसमे पुलिस के अधिकारी कार्यवाही करने की बात कर रहे थे।
संजू पंडित ने बताया कि रात के अंधेरे में जिस तरह मशीने डालकर माटेरियल को अस्थाई पुल से नदी पार ले जाकर वहां ढेर लगाया जा रहा है और विभाग चुप बैठा है।
उससे लगता है कि इन लोगो को कोई राजनीतिक से रक्षण मिला हुआ है। क्योंकि नदी पर अस्थाई पुल केवल जिया से खनन करने के लिए ही बनाया गया है।
संजू पंडित ने कहा कि अगर प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की तो ग्राम पंचायत जिया के लोग जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे, क्योंकि जिस क्षेत्र में यह कार्य किया जा रहा है वह ग्राम पंचायत जिया का क्षेत्र है।
