कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला करने के आरोप पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व विधायक जैसे ही रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्य कर रही डीबीएल कंपनी के कार्यालय से बाहर निकले।
उसी दौरान करीब 20 लोगों ने पहले गाली-गलौज की, फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमलावरों ने डंडों व तेजधार हथियार का भी प्रयोग किया। यह भी बताया जा रहा है कि इस हमले में पूर्व विधायक के दो बेटों को भी चोटें आई है।
वहीं पूर्व विधायक पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी भी की।
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि भाजपा के विधायक त्रिलोक जम्वाल द्वारा हमले की साजिश रची गई।
उनका कहना था कि वह बेरोजगारों के मुद्दे को लेकर बातचीत के लिए गए थे।
लेकिन जैसे ही वह कार्यालय से बाहर निकले, तो चिट्टे के धंधे में शामिल भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।
वहीं इस संदर्भ में डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
