कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के छः मील के पास मंगलवार दोपहर बाद पहाड़ी से भारी मलबा गिर जाने से जहां जेसीबी चालक की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं फोरलेन यातायात के लिए बंद हो गया था। लेकिन कड़ी मशक्त के बाद जहां जेसीबी चालक का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही लगभग सात घंटे बाद मंडी-कुल्लू फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे छः मील के पास जेसीबी चालक मलबा हटा रहा था।
इसी दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरा है। इसकी चपेट में आने से मौके पर जेसीबी चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार केएमसी कंपनी के तहत जेसीबी चालक यहां पर पहले से गिरे हुए मलबे को हटाने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा गिर गया।
बताया जा रहा है कि चालक ने खतरे को भांपते हुए मशीन से बाहर निकलकर भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया और मलबे में ही दबने से काल का ग्रास बन गया।
पुलिस थाना सदर मंडी में मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया। मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान फिरोज खान उर्फ सलीम पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांव जरली तहसील सदर मंडी के तौर पर हुई है।
