Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पंडोह के पास मंडी-मनाली फोरलेन पर छः मील में पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने से यहां काम कर रही मशीन व ऑपरेटर भी मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा दोपहर लगभग 1.30 बजे हुआ है।

वहीं, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई, केएमसी कंपनी, प्रशासन और पुलिस का बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया है।

हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। वाहनों को मंडी से कुल्लू वाया कटौला और पंडोह से वाया गोहर होते हुए सुंदरनगर भेजा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार केएमसी कंपनी का ठेकेदार यहां पर पहले से गिरे हुए मलबे को हटाने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा आ गिरे।

बताया जा रहा है कि मशीन ऑपरेटर ने खतरे को भांपते हुए मशीन से बाहर निकलकर भागने की कोशिश भी की थी। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया और मलबे में ही दब गया।

वहीं अब दूसरी मशीन मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। उसके बाद ही दबे हुए मशीन ऑपरेटर को बाहर निकालने का कार्य जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!