Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय कुल्लू द्वारा पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन उपायुक्त लाहौल -स्पीति नीरज कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता सुनील शर्मा द्वारा इससे संबंधित दिशानिर्देश मसौदा पर एक प्रस्तुति दी गई।

पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन में विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों का दायित्व पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को विभिन्न कार्यों व सम्बंधित दायित्वों को पूरा करने के लिए उचित समय अवधि के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रदूषण, ठोस कूड़ा निष्पादन, स्वच्छता, जल व वायु प्रदूषण, खनन, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई तथा इनसे संबंधित नियमों कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा की पर्यावरणीय नियमों के कार्यान्वयन के लिए सामुदायिक भागीदारी, जन जागरण, स्वच्छता अभियान आदि में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पीओआईटीडीपी रोहित शर्मा, एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर, सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!