Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में आज से माघ मास के गुप्त नवरात्रि बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए।

इन गुप्त नवरात्रों में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है।

पुजारी नीलम शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त नवरात्रों के दौरान पूजा पाठ हवन यज्ञ का विशेष महत्व है।

जो भी श्रद्धालु पूजा अर्चना विधिपथ रूप से करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं माता रानी पूर्ण करती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!