Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के तहत चनोल पंचायत के मंझखेतर में एक 55 वर्षीय महिला का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित सिंचाई योजना के पानी भंडारण टैंक में मिलने का मामला सामने आया है।

सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार अनिता देवीबीते दिन शनिवार सुबह से घर से लापता थी। उसके लापता होने का उसकी बहू साक्षी ठाकुर पत्नी अजय कुमार को तब चला जब वह सास के लिए सुबह की चाय देने उनके कमरे में गई।

जानकारी के अनुसार अनिता देवी शनिवार सुबह से घर से लापता थी। उसके लापता होने का उसकी बहू साक्षी ठाकुर पत्नी अजय कुमार को तब चला जब वह सास के लिए सुबह की चाय देने उनके कमरे में गई।

उसने आसपास के लोगों को सास के घर पर न होने की सूचना दी, जिस पर सभी ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव की 2 महिलाओं को घर से 100 मीटर दूर स्थित सिंचाई योजना के टैंक में महिला का शव दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

महिला की मौत का कारण पड़ोसियों से चल रहा जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि इस जमीनी विवाद के चलते लड़ाई-झगड़ा होने से मृतका ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया।

परिजनों की शिकायत व आरोप के आधार पर पुलिस ने पड़ोसन जमना देवी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला की पहचान अनिता देवी पत्नी स्वर्गीय रणजीत सिंह निवासी मंझखेतर डाकघर तलेली के रूप में की गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!