न्यायिक हिरासत में उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती आरोपी संदीप कुमार (40 वर्ष) सपुत्र केवल कृष्ण निवासी होशियारपुर पंजाब दिनांक 5.2.2024 को प्रातःकाल तड़के अंधेरे का लाभ उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से अपने एक अन्य साथी की मदद से फरार हो गया था। जिस पर एक अन्य अभियोग पुलिस थाना कुल्लू में दर्ज किया गया था।
फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।
उप नि0 भूप सिंह अन्वेषणाधिकारी कुल्लू की टीम ने दोनों आरोपियों संदीप कुमार व हरपाल सिंह उर्फ रवि को होशियारपुर पंजाब में पकड़ने में सफलता हासिल करी। आज दिनांक 10.2.24 को दोनों आरोपियों को माननीय अदालत कुल्लू में पेश किया गया।
अदालत ने आरोपी संदीप कुमार को 14 दिन न्यायिक हिरासत रिमान्ड पर भेजा है तथा आरोपी हरपाल सिंह उर्फ रवि निवासी होशियारपुर पंजाब को पुलिस थाना भून्तर में पंजीकृत अभियोग में अभिरक्षा हस्तांतरण करके 03 दिन पुलिस हिरासत रिमान्ड पर भेजा है। मामले में आगामी जांच जारी है।