कुल्लू टूडे
सोलन
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला पुलिस सोलन द्वारा जिला में नशा तस्करों विशेषत: चिट्टा और अन्य नशीली दवाईयों/पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार कड़ी नज़र रखी जा रही है ।
इसी कड़ी में एक अन्य नेटवर्क को भी तोड़ा गया है, जिसमें दिनांक 18-11-23 को सोलन ज़िला की स्पेशल टीम ने सोलन के माल रोड़ पर स्थित एक गेस्ट हाऊस में दो युवक जो सोलन शहर में नौजवानों को चिट्टा बेचने की फिराक में थे, को उस गेस्ट हाऊस से 7.34 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किया।
दोनों आरोपियों राहुल पुत्र हेमराज़ उम्र 20 साल निवासी नेपाल और विजय कुमार पुत्र महेंद्र, उम्र 35 साल निवासी सोलन से जाँच में पता चला कि आरोपी विजय के ख़िलाफ़ 3 आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है जिनमें पोक्सो एक्ट और चोरी के मामले शामिल हैं।
यह दोनों आरोपी इस चिट्टा को अपने बिचौलिये दोस्त नरेन्द्र पुत्र रघुवीर सिंह निवासी जौणाजी रोड़ के माध्यम से पैसों का लेन-देन करके खरड़ निवासी चिट्टा तस्कर मोहित से खरीद कर लाये थे जो आरोपी नरेन्द्र को अभियोग में गिरफ्तार करके दिनांक 23-11-2023 को आरोपी मोहित लखनपाल पुत्र धरमपाल निवासी खंरड़ पंजाब, उम्र 28 साल को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में अभियोग में गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोहित पिछले 7 वर्षों से ज़्यादा समय से चिट्टा तस्करी कर रहा था।इसके ख़िलाफ़ चोरी के मुक़दमे भी दर्ज हैं।
आरोपी मोहित से पूछताछ और इस नेटवर्क की जाँच में पता चला कि इस नेटवर्क का मुख्य सरग़ना आरोपी हरजोत सिंह है जो एक बड़ा चिट्टा सप्लायर है।
अभी तक की जाँच में हरजोत के खिलाफ पंजाब के खरड़ सिटी थाने में 320 ग्राम और जिरकपुर थाना में 35 ग्राम चिट्टा तस्करी के मुक़दमे पंजीकृत पाये गये हैं। इसके नेटवर्क में हिमाचल प्रदेश के 80 से ज़्यादा युवा संपर्क में पाये गये हैं।
सरग़ना आरोपी हरजोत सिंह उर्फ़ साहिब गारचा पुत्र प्रीत पाल सिंह निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 31 साल को सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा पिछले कल पंजाब के खरड़ क्षेत्र से गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है।
इस मामले में बाक़ी चारो आरोपी राहुल, विजय, नरेन्द्र व मोहित अभी न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में जाँच जारी है।
गौरतलब है कि सोलन पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष में बाहरी राज्यों के 83 आरोपियों जिनमे चिट्टे के 73 बड़े सप्लायर हैं, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 6 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।
इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 12 बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे हज़ारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।
