कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान तहत जिला के जरी पुलिस थाना की टीम ने एक व्यक्ति को 412 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरी थाना पुलिस की टीम ने बीते दिन ज़री चौकी के समीप एक व्यक्ति के कब्ज़ा से गाड़ी न0. HP 01K 5594 में 412 ग्राम चरस बरामद किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को कल अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान राजेंद्र कुमार सपुत्र भगतो राम निवासी गणवाह डाकघर खरोटी तहसील सलूणी, ज़िला चंबा के तौर पर हुई है।
