कुल्लू टूडे
कुल्लू/मनाली/बंजार
कुल्लू घाटी में लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी को मध्य नजर रखते हुए कुल्लू, मनाली व बंजार के एसडीएम ने सभी शिक्षण संस्थानों को 5 फरवरी को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि जिला में लगातार बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में खास तौर पर छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जिसके चलते कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला, बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा व मनाली के एसडीएम ने अपने-अपने उपमंडल में सभी शिक्षण संस्थानों में 5 फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया है।
