कुल्लू टूडे
चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के डल्हौजी क्षेत्र के डायनकुंड में बर्फ में खेलते ठंड से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन जब मौसम साफ था। तो बनीखेत से करीब 11 बजे युवक अपने दोस्तों रोनू, रिक्की, सौरभ, मोहित, लब्बु, हैप्पी व सन्नी के साथ डायनकुंड में हुई ताजा बर्फबारी का आनंद लेने पैदल ही निकल पड़ा।
बर्फ में मस्ती करते युवक ने अपने दोस्तों को बताया कि ठंड के कारण उसके पैर सुन हो रहे हैं और चलने में थोड़ी दिक्कत आ रही है।
लेकिन दोस्तों ने उसका हौसला बढ़ाया और धीरे-धीरे यह सभी दोस्त लक्कड़ मंडी पार करते हुए गांव आलहा पहुंचे। इसी बीच युवक की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी।
तो उसके दोस्तों ने आपातकालीन नंबर 108 से भी संपर्क किया, लेकिन भारी बर्फबारी होने के कारण 108 ने वहां पहुंचने तक अपनी असमर्थता जताई।
इसके चलते निजी वाहन में नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान शिवम पुत्र अशोक कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत नगाली तहसील डल्हौजी के रूप में हुई है।
