Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं कार्यरत संगीत प्राध्यापिका डॉ. ज्योति प्रभा लगभग 34 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गईं।

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नालागढ़, सरकाघाट, मण्डी, बासा, हरिपुर मनाली, जोगिन्द्रनगर, भोरंज तथा घुमारवीं महाविद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान की।

इस अवसर पर महाविद्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने कहा कि डॉ. ज्योति एक कर्मठ तथा समर्पित शिक्षक रही हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय सहपाठ्य गतिविधियों के संयोजक डॉ. सुरेश शर्मा कहा कि महाविद्यालय के सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।

विदाई समारोह में प्रो. सीताराम, डॉ. अंजना, प्रो. मनोरमा तथा राजकुमारी ने भी डॉ. ज्योति प्रभा के योगदान पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!