Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

बीती शाम/रात्री हुई बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों के लगभग 50 वाहन बर्फबारी में फंस गए थे, जिनमें लगभग 300 लोग सवार थे। जिन्हें कुल्लू पुलिस द्वारा सुरक्षित निकाला गया।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम/रात्री को मौसम खराब होने के कारण अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों के लगभग 50 वाहन बर्फबारी में फंस गए थे, जिनमें लगभग 300 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि सभी वाहनों को पर्यटकों सहित डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने अपनी टीम सहित रैस्कयू करके सुरक्षित निकाला है।

उन्होंने बताया कि बर्फबारी शुरू के वक्त लगभग 2000 वाहनों को भी सुरक्षित निकाला गया।

उन्होंने बताया कि इस रैस्कयू कार्य में स्थानीय रैसक्यू टीम भी पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रही है ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!